गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय में नारी अदालत से संबंधित बैठक की
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को साढ़े 12 बजे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नारी अदालत से संबंधित बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नारी अदालत की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में पिछले माह प्राप्त मामलों की समीक्षा की गई।