गिरिडीह: बिशुनपुर में फोर लेन सड़क निर्माण के चलते लगा भारी जाम, सड़क पर कन्वर्जन का कार्य जारी
फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के तहत मंगलवार को 12 बजे बिशनपुर में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली। यहां सड़क पर कन्वर्जन निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण एक साइड को बंद कर दिया गया है। इसके चलते वाहनों को सड़क के केवल एक ओर से ही आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे दिनभर लंबा जाम लगा रहा और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।