गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधियों को पकड़ा, SP ने दी जानकारी
गिरिडीह पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 1 बजे एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने पपरवाटांड कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।बताया गया कि अपराधियो के पास से 4 मोबाइल और 5 सिम कार्ड भी बरामद किया गया।