नानपारा: बैसवारा गांव में भेड़िए की सूचना के क्षेत्र में वन विभाग के साथ पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद,सीसीटीवी को किया चेक
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बैसवारा गांव में भेड़िए की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। भेड़िए की सूचना के बाद से क्षेत्राधिकारी नानपारा व प्रभारी निरीक्षक नानपारा प्रदीप कुमार सिंह दलबल के साथ गांव पहुंच गए। थाना प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मोटरसाइकिल से गांव के चारों तरफ बाग बगीचों व खेतों में भ्रमण किया।