नानपारा: मोतीपुर थाने की पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोतीपुर थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ज्वाला देवी पत्नी मानसा निवासी बलाई गांव को उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडे कांस्टेबल राम आशीष चौरसिया ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।