रफीगंज: पौथू थाना क्षेत्र के भेटनीयां गांव में देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, महिला घायल
पौथू थाना क्षेत्र के भेटनीयां गांव में घरेलू विवाद को लेकर देवर द्वारा भाभी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में यदुनंदन महतो की 60 वर्षीय पत्नी मालती देवी घायल हो गईं। गुरुवार की अपराह्न 3:00 बजे घायल मालती देवी ने बताया कि उनके देवर रघुनंदन महतो एवं उनकी पत्नी दुर्गावती देवी गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट किया।