सूरजगढ़: रामपुर गांव में शहीद द्वार के पास किशोरी की फंदे से लटककर मौत, पुलिस जांच में जुटी
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शहीद द्वार के समीप एक घर में 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.सूचना के बाद बुधवार अपराह्न 1:30 बजे एस आई मोहम्मद आलम के नेतृत्व में सूरजगढ़ा पुलिस घटनास्थल पर मामले की छानबीन कर रही थी. मृतका की पहचान रामपुर गांव के रहने वाले दीपक सिंह की पुत्री नाजुक कुमारी के रूप में हुई.