लालगंज: चेरुईराम गांव स्थित बाणसागर नहर में स्नान करते समय 57 वर्षीय व्यक्ति पानी में डूबने से हुआ निधन, सीएचसी पर उमड़ी भीड़
लालगंज थाना क्षेत्र के चेरुराम गांव स्थित बाणसागर न में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे स्नान के दौरान नहर में डूबने से संदिग्ध स्थिति में एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही स्वजनों ने 57वर्षीय शेरु को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ योगेश द्विवेदी व डॉक्टर पंकज ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।