खलीलाबाद: महुली थाने के सीकरी गांव में 75 वर्षीय व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला, लाया गया P.M.
महुली के सीकरी गांव निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति राधेश्याम पुत्र जगलाल का गांव के निकट अस्पताल के बगल में शीशम के पेड़ पर लटकता मिला शव।महुली थाने के पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस लाया जहां शनिवार दोपहर 1:30 बजे शव का किया जा रहा पोस्टमार्टम।मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी महुली पुलिस।