धौलपुर पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए शुक्रवार से परीक्षा शुरू हुई। वर्ष 2023-24 के 18 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा दो दिन तक तीन पारियों में आयोजित की जा रही है। इनमें 16 पद सामान्य वर्ग और 2 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।