मंडला: जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, कटरा बायपास सहित कई स्थानों से शराब जब्त
Mandla, Mandla | May 26, 2026 जिले में अवैध शराब के परिवहन, बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडला पुलिस ने कटरा बायपास सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की है। मंगलवार को 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। 28 हजार 160 रुपए की शराब जब्त की गई है।