बडोनी: खमेरा पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Badoni, Datia | May 19, 2025 दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने दतिया जिले की ग्राम पंचायत खमेरा में चल रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण कर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि सभी कार्य समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता से पूर्ण हो जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री माकिन ने तालाब निर्माण का निरीक्षण किया।