सादाबाद: सादाबाद में ट्रांसफार्मर फुकने के कारण 10 दिन से पानी की सप्लाई बाधित, विद्युत विभाग ने किया समस्या का समाधान
तहसील परिसर में लगा हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसके कारण पिछले 10 दिन से कस्बे में पानी सप्लाई में समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिसके चलते शनिवार को सुबह महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल विद्युत अधिकारियो से संपर्क किया।विद्युत अधिकारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर को बदलवाकर समस्या का समाधान कराया है।