विजयनगर: NH48 पर बिजयनगर थाने के सामने ट्रेलर की टक्कर से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, ट्रेलर किया गया जब्त
नेशनल हाइवे 48 पर ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला गुरुवार शाम 4 बजे सामने आया है।बिजयनगर पुलिस थाने के सामने NH48 पर ट्रेलर की टक्कर से घायल हुए युवक ने अजमेर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से ट्रेलर को जब्त कर लिया।ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है।