हरिद्वार पुलिस ने फेक करेंसी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक कार बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ढाबे और कपड़ों के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का कारोबार चला रहे थे। यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और कस्टडी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर की गई। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
#Haridwar #HaridwarPolice #FakeCurrency #FakeNotes #CrimeNews #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Punjab #PoliceAction #CrimeUpdate #SSPHaridwar #HindiNews #NewsUpdate #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #ViralNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Jul 12, 2026