देवास। जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र के सुलगांव गांव में जमीन विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुजुर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि परिवार के ही लोगों ने बुजुर्ग और उनके बड़े बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में हरणगांव पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, गंभीर धाराएं जोड़ने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि बुजुर्ग की पत्नी सदमे में हैं, बेटा न्याय की गुहार लगा रहा है और पोती अपने दादा के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। उनका दावा है कि हमला इतना गंभीर था कि जान का खतरा पैदा हो गया था।
इस मामले में एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक होने पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
फिलहाल, वायरल वीडियो और पुलिस जांच के बीच पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas