पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप, ऑटो और बाइक जब्त
चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात 10:09 पर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि चौक थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर 376.38 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप एक ऑटो और एक बाइक को जप्त किया गया है।