विदिशा नगर: सोमवार को करैयाखेडा रोड निवासी महिला को धान के खेत पर सर्प ने डंसा,जिलाअस्पताल लेकर पहुचे परिजन,फिलहाल खतरे से बाहर
सोमवार को करैयाखेडा रोड पर रहने वाली एक महिला अपने अन्य साथियों के साथ धान के खेत पर काम कर रही थी। दोपहर को धान रोपने के दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को उसे छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर के अनुसार सर्प ज्यादा जहरीला नहीं था। महिला को कोई खतरा नहीं है। समय पर अस्पताल न आने पर खतरा हो सकता था।