विदिशा नगर: दो दिन पहले चक्कपाटनी के पास सडक हादसे मे मृत हुए युवक की सोमवार शाम तक नही हुई पहचान,मंगलवार को जिला अस्पताल मे होगा PM
सोमवार शाम जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल ने बताया कि 2 दिन पहले 7 जुलाई को चक्कपाटनी के नजदीक सड़क हादसे में एक युवक जिसकी उम्र तकरीबन 25 साल है। उसकी मौत हुई थी। उसका शव दो दिन से जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा हुआ है। नियम अनुसार पहचान न होने के दो दिन बाद सबका पीएम करा कर पुलिस उसे दफनाती है। मंगलवार को उसका पीएम कराया जाएगा।