विदिशा नगर: सोमवार शाम बडी वीर मे सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया 18 वर्षीय युवक
त्योदा के बड़ी वीर में रहने वाले 18 वर्षीय मुन्नू आदिवासी को सोमवार को सांप ने डंस लिया। खेत पर काम करने के दौरान सांप द्वारा डंसे जाने के बाद उसे त्योदा अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते सोमवार शाम को विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।