कहरा: सहरसा बस्ती में बारिश और तेज आंधी से दीवार गिरने से एक महिला की मौत, दो घायल
Kahara, Saharsa | Mar 23, 2025 सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 28 में रात करीब 3 बजे बारिश और तेज आंधी आने से एक घर में सोए एक परिवार के शरीर पर पक्का दीवाल गिर गया। दीवाल गिरने से एक महिला एक पुत्र और एक पुत्री जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि जख्मी दो का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है।