महोबा: पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 3 परिवारों में लौटी खुशियां, 40 दंपतियों की हुई काउंसिलिंग
Mahoba, Mahoba | Sep 20, 2026 पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 40 दंपतियों की काउंसिलिंग की गई। प्रभारी महिला थाना उपनिरीक्षक निकिता शुक्ला की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसिलिंग के बाद तीन दंपतियों ने आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने का फैसला किया। अन्य मामलों में अगली तारीख पर काउंसिलिंग की जाएगी।