रायपुर: साले ने अपने जीजा की हत्या की थी, मार्च में हुई घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग सहित चार आरोपी पकड़े गए
Raipur, Raipur | Aug 26, 2026 मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है, साले ने ही अपने जीजा को मार कर उसकी लाश नाले के रेत में दफना दी थी मृतक अपनी पत्नी पर अफेयर का शक करता था इसी शक में पत्नी से मारपीट करता था पुलिस ने एक नाबालिक सहित कुल चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है,और हत्या की गुत्थी सुलझाई है।