ब्रह्मपुर: गाय घाट दियारा में गेहूं कटवाने गए किसान की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
नैनीजोर थाना क्षेत्र के गाय घाट दियारा में शनिवार देर रात 11 बजे गेहूं की फसल कटवाने पहुंचे किसान तारकेश्वर यादव (58 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के बड़की नैनीजोर यादव टोला वार्ड 9 के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, किसान पर अपराधियों ने घात लगाकर हमला किया और उन पर दो गोलियां चलाईं।