हसनपुर: आदमपुर पुलिस ने एक अपराधी को किया जिला बदर, गांव में लोगों को जागरूक किया
आदमपुर पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव सिकंदराबाद निवासी नरेश पुत्र शंकर को जिला बदर किया है। पुलिस ने जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है।