घाघरा: घाघरा चांदनी चौक में मां लक्ष्मी स्टोर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Ghaghra, Gumla | Jul 7, 2025 घाघरा चांदनी चौक नेतरहाट रोड में स्थित मां लक्ष्मी स्टोर किराना दुकान मे अज्ञात चोरों ने नगद सहित समान की चोरी कर ली। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार को सुबह दुकान खोलने के बाद हुई।जब देखा कि अल्बेस्टर शीट चदरा हटा हुआ है।और दुकान के समान बिखरे है इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई।वही पुलिस दुकान पहुंच जानकारी लेकर मामले के छानबीन में जुटी हुई है।