कप्तानगंज: कुशीनगर के बरवा पुरदिल गांव में तेंदुओं की आबादी के निकट दस्तक, ग्रामीण चिंतित
कुशीनगर के बरवा पुरदिल गांव में पिछले चार दिन से तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। एसडीओ, रेंजर और डीएफओ ने मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।