पटना ग्रामीण: पटना में CM द्वारा ताली बजाने पर मंत्री अशोक चौधरी ने दी सफाई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद
गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर 2 मिनट का मौन रखा गया था लेकिन जैसे ही मौन खत्म हुआ वैसे ही सीएम नीतीश कुमार ताली बजाने लगे। इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि पुण्यतिथि के मौके पर महिलाएं वहां सलामी दे रही थी और उसे देखकर हीं सीएम नीतीश कुमार ने ताली बजाई थी।