सेन्हा: सेन्हा के छोटी मस्जिद के समीप जेसीबी की चपेट में आई मोपेड, सब्जियां लेकर बाजार जा रहा चालक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार सेन्हा निवासी अशोक महतो 48 वर्ष अपनी टीवीएस मोपेड जेएच 08 एफ 9702 से हरी सब्जियां लेकर लोहरदगा डेली मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान सेन्हा की छोटी मस्जिद के समीप एक जेसीबी मशीन जेएच 08 ई 7492 की चपेट में आने से उनकी मोपेड दुर्घटनाग्रस्त हो गई।