कोरबा: अवैध रेत खनन से परेशान ग्रामीण, खनिज विभाग की कार्रवाई न होने पर नाराज होकर खुद पहुंचे उत्खनन रोकने
Korba, Korba | May 27, 2026 कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपाली के ग्रामीणों ने रेत खदान में जेसीबी, हाइवा और बड़ी मशीनों से हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार की सुबह काफी संख्या में महिलाएं हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए पहुंचे और वाहनों को रुकवाया गया गाड़ी के चाबी छीन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया.