#प्रयागराज के जलभराव पर आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने जताई चिंता,त्वरित कार्यवाही का किया आवाहन।
परम पूज्य संत, राष्ट्रचिंतक, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्रखर वक्ता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रयागराज में जलभराव की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का आह्वान किया।
गुरुदेव ने कहा कि जिस पावन प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा, यमुना एवं संगम की आस्था से आते हैं, उस ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में जलभराव जैसी समस्या अत्यंत चिंताजनक है। आखिर इसके लिए प्रशासन अथवा नगर निगम में जिम्मेदारी किसकी है, यह तय होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कार्य में चूक हुई है तो उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराई जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। आज तकनीक और आधुनिक प्रबंधन का युग है, ऐसे में प्रयागराज को जलभराव जैसी समस्या से मुक्त करना आवश्यक है।
गुरुदेव ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक के उपयोग और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज केवल एक शहर नहीं, बल्कि सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति की प
Allahabad, Allahabad | Aug 19, 2026