गंगापुर सिटी के टोडाभीम में करीब ₹10 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 49,920 कैप्सूल, 15,000 टैबलेट और 1,584 सिरप जब्त किए हैं। यह कार्रवाई गंगापुर सिटी जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर की गई है।