गंगापुर: शहर में राजस्थान स्थापना दिवस पर वोट फॉर इंडिया थीम पर बनाई गई रंगोली, शत प्रतिशत वोटिंग के लिए किया गया जागरूक
लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा, निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम और राजस्थान स्थापना दिवस की वर्षगांठ के तहत नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा कलेक्ट्रेट सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।