धौलपुर: चम्बल पुल के समीप ट्रेन से गिरे घायल युवक का पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू, टीम ने करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बचाई जान
पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में अभय कमांड के माध्यम से थाना कोतवाली धौलपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मुरैना से अहमदाबाद जा रहा एक व्यक्ति चम्बल पुल के समीप चलती ट्रेन से गिर गया है, जिससे उसके हाथ एवं पैरों में गंभीर