फरीदपुर: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे हुए घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।