फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने ₹71 लाख की स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए 71 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से पुलिस ने 715 ग्राम स्मैक एक ईको कार एक मोबाइल बरामद किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रम्पुरा पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में अपना नाम जाकिर हुसैन पुत्र मुन्ने निवासी अग्रस थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया है।