डिंडौरी: ढोड़ा उमरिया गांव के पास मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित महिला और 9 माह की बच्ची मोटरसाइकिल से गिरी हुई घायल
डिंडौरी जिले के ढोड़ा उमरिया गांव के पास मोटरसाइकिल के सामने अचानक सियार आ गया जिसके चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल में सवार मां और 9 माह की बच्ची गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 7:30 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर एक परिवार रिश्तेदारी में जा रहा था ।