रफीगंज: कजपा में जंगली सूअरों के आतंक से तीन किसान घायल, क्षेत्र में मची हड़कंप
रफीगंज प्रखंड के कजपा में खेत में काम कर रहे तीन किसान को जंगली सूअरो ने काट कर घायल कर दिया। जिसकी पहचान शिवनंदन मेहता के पुत्र दीपक मेहता,स्वर्गीय रामदास मेहता के पुत्र उपेंद्र मेहता एवं रामरतन मेहता के पुत्र पियूष उर्फ गांधी के रूप में किया गया। समाजसेवी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सूअरों के झुंड ने तीन किसानों पर हमला कर दिया जिससे तीन लोग घायल हो गए।