रफीगंज: रफीगंज शहर के राजा बगिचा में दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया
रफीगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी वार्ड नंबर 15 निवासी अफरोज खां के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तहार रविवार दोपहर 12 बजे चिपकाया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि चांद बिगहा निवासी वादी गौसिया सुलताना के आवेदन पर पति अफरोज खां, ननद तरन्नुम निसा, नंदोसी मोदसर खां एवं सास मोइबा खातून के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।