करणी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, यूजीसी के कथित ‘काले कानून’ के विरोध में उठेगी आवाज
मुरैना। राजपूत करणी सेना द्वारा मुरैना के केआर गार्डन में आवश्यक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था
प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही असमानता और यूजीसी जैसे कथित काले कानूनों के विरोध में अपनी बात भारत सरकार तक पहुंचाना है। संगठन का कहना है कि आरक्षण जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।
करणी सेना की ओर से कहा गया है कि जातिगत भेदभाव जैसी समस्याओं को बढ़ावा न मिले और समाज में भाईचारे की भावना बनी रहे। साथ ही यूजीसी के माध्यम से सवर्ण समाज के साथ हो रहे कथित अन्याय के प्रति समाज को जागरूक करने तथा सरकार से ऐसे प्रावधानों को समाप्त कर आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की जाएगी।