बदायूं
रानेट चौराहे के होटल में पुलिस-प्रशासन की बड़ी छापेमारी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ !
पुलिस और तहसील स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने होटल पर अचानक मारा छापा।
छापेमारी की खबर से होटल और आसपास के इलाके में मचा हड़कंप ।
कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पुलिस टीम कर रही है गहन पूछताछ ।
होटल में देह व्यापार संचालित होने की शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई।
ग्रामीणों का आरोप- कई महीनों से होटल में चल रहा था अवैध सेक्स रैकेट कारोबार।
स्थानीय लोगों का दावा-मामले की शिकायत कई बार पुलिस अधिकारियों से की गई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक तत्कालीन इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा से भी कई बार शिकायत की गई।
हल्का प्रभारी को भी होटल में चल रही कथित गतिविधियों की जानकारी देने का ग्रामीणों ने दावा किया।
आरोप है कि शिकायतों के बावजूद लंबे समय तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। #bdayu #sa
Mawana, Meerut | Sep 7, 2026