घाटमपुर: सजेती के गुरैयनपुर में अवैध शराब तस्करी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
सजेती के गुरैयनपुर में अवैध रूप से देसी शराब ले जा रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।थाना प्रभारी कमलेश राय ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया देर रात एक युवक अवैध रूप से शराब ले जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह वायरल हुआ।वीडियो वायरल होते ही आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया।अवैध शराब बरामद हुई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।