सिरसागंज: गांव नगला मधे में 5 दिन से लापता 46 वर्षीय व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला मधे से एक 46 वर्षीय व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रजनेश पुत्र श्रीकृष्ण विगत 9 जून की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।