टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में श्मशान घाट में हुआ हंगामा, महिलाओं ने पहुंच करवाया दाह संस्कार
Todaraisingh, Ajmer | Feb 1, 2026
टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में रविवार को एक मृतक महिला के दाह संस्कार के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा कर दिया। जानकारी अनुसार श्रीनगर में एक महिला छोटी देवी पत्नी जुवारा बैरवा की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार हेतु सार्वजनिक श्मशान घाट पहुंचे ।जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने दाह संस्कार दूसरी जगह करने को लेकर हंगामा कर दिया।