थाना मंडी पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर मुरसलीन को सोमवार शाम 5:00 बजे खाताखेड़ी मेन रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।