बेगूसराय: समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पालना घर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव HR श्रीनिवास ने शनिवार की शाम 4:00 बजे सामान्यालय स्थित पालना घर का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पालना घर में बच्चे सुरक्षित रहें, इसका ख्याल रखना बेहद आवश्यक है.