जमुई: मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रमिक अधिकारों की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | May 1, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई एवं श्रम कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इंदपे स्थित संयुक्त श्रम भवन में शुक्रवार 1 बजे के करीब जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद और पारा विधिक सेवक धर्मवीर कुमार ने श्रमिकों के अधिकार, न्यूनतम मजदूरी, पेंशन बीमा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी