बागपत: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने विराट नर्सिंग होम, बागपत को अवैध संचालन पर किया सीज
Baghpat, Bagpat | May 16, 2026 शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मेरठ रोड स्थित विराट नर्सिंग होम बागपत पर छापेमारी की। जांच में अस्पताल का पंजीकरण समाप्त मिलने और कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया।