मंडी: धर्मपुर में आपदा राहत के बदले प्रभावित महिला से रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी पटवारी को किया गया सस्पेंड
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 धर्मपुर उपमंडल में आपदा राहत के बदले प्रभावित महिला से रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने एसडीएम धर्मपुर को फौरी जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट में उक्त पटवारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 22 जनवरी 2024 को सीएम संकल्प सेवा पर शिकायत की थी।