ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर–ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण तेज, मंदिर तक एक लेन की ढलाई पूरी, दूसरे लेन में भी जल्द लगेगा काम
रघुनाथपुर–ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। निर्माण कार्य के तहत बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर तक एक लेन सड़क की ढलाई पूरी कर ली गई है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।